Breaking News

70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म और कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म और कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

22 वर्षीय युवक निकला अपराधी, आरोपी पर पहले भी दर्ज है मामले, जमानत पर है आरोपी

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

विदिशा- विदिशा ग्यारसपुर में हुए 70 साल की महिला के कत्ल का खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिस टीम पहुंची थी। मौका ए वारदात पर वारदात को अंजाम देने वाला सुरेंद्र उर्फ गोलू पिता अवध नारायण चिडार उम्र 22 वर्ष निवासी ओन्लीजा ग्यारसपुर है। 

आरोपी पर पहले भी छेड़छाड़ के दो आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें वह जमानत पर है। 2017 और 2019 में पुलिस अपराधी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 नवंबर की रात्रि में जब अपराधी शराब पीकर घर की ओर लौट रहा था मृतिका खेत की तरफ जाते हुए दिखी। मृतिका के खेत पर बनाया हुआ टपरे में पहुंचकर अपराधी ने मृतक महिला से संबंध बनाने को कहा। मृतक महिला द्वारा मना किए जाने पर महिला को जबरदस्ती जमीन पर पटक कर वस्त्र उतारकर मुंह ढक कर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू किया। मृतक महिला बार बार चीख रही थी जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी और तब तक भरता रहा जब तक वह पूर्ण रुप से शांत नहीं हो गई। दुष्कर्म समाप्त कर मृतका के गुप्तअंगों को भी क्षति पहुंचाई गई और फिर फरार हो गया।

आरोपी पुलिस द्वारा बिछाये गये जाल में फँस गया -

पुलिस कल से ही उसके घर पर निगाह जमाए हुए थे। पुलिस द्वारा आरोपी के भाग जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे। पुलिस द्वारा रखी जा रही निगरानी से युवक बच नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिससे पुलिस केस को सुलझाने में कामयाब रही। केस को सुलझाने में एसडीओपी आकांक्षा जैन, ग्यारसपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह शाक्य, विदिशा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र झा की मुख्य भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं