Breaking News

हरदा देश का ह्रदय और देश की धड़कन है - कृषि मंत्री श्री पटेल

हरदा देश का ह्रदय और देश की धड़कन है - कृषि मंत्री श्री पटेल

हरदा डिग्री कॉलेज में बनाया गया स्वामी विवेकानंद का अन्न चित्र वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, कृषि मंत्री ने चित्र का अवलोकन कर सतीश गुर्जर और उनकी टीम को सम्मानित किया 

हरदा। संपूर्ण विश्व के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का हरदा डिग्री कॉलेज में अनाज से बनाया गया चित्र वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने चित्र का अवलोकन कर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड से हरदा ही नहीं पूरे प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

हरदा डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सतीश गुर्जर ने अपनी टीम के साथ अनाज से पूरा चित्र उकेरा। हरदा में बना यह चित्र पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा। वर्ल्ड बुक अॉफ रिकॉर्ड में इस चित्र को दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा डिग्री कॉलेज पहुंच कर वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज स्वामी विवेकानंद के अन्न चित्र का अवलोकन किया तथा सतीश गुर्जर और उनकी टीम को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी प्रवास पर हरदा आए थे, उन्होंने घंटाघर पर सभा को संबोधित करते हुए हरदा को देश का ह्रदय कहा था, उन्होंने कहा कि हरदा आज भी देश की धड़कन है इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। 


मंत्री कमल पटेल ने स्वामी विवेकानंद के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और संस्कारों को उन्होंने पूरी दुनिया में स्थापित किया, हमारे संस्कार ही हमारे देश को विश्व गुरु बनाते हैं। मंत्री कमल पटेल ने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि भावी पीढ़ी भी विश्व कल्याण के संस्कारों को स्थापित किए है, उन्होंने अपनी संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने का आव्हान करते हुए कहा कि यही हमें आगे भी विश्व गुरु बनाए रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं