Breaking News

जरूरतमंदों की मदद के लिए खिलता कमल समाज सेवा संस्था के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर होगा उपलब्ध

जरूरतमंदों की मदद के लिए खिलता कमल समाज सेवा संस्था के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर होगा उपलब्ध


हरदा/- कोरोना संकट के इस दौर में लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे विकट संकट में माननीय कृषि मंत्री श्री कमल  जी पटेल की प्रेरणा,मार्गदर्शन एवं सहयोग से खिलता कमल समाज सेवा संस्था का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक संतोष अग्रवाल ( मीडिया) एवं अध्यक्ष नितेश अग्रवाल नियुक्त हुए है।इस संगठन के माध्यम से ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी। गंभीर मरीजों की सहायतार्थ यह संस्था हरदा में एक ऑक्सीजन बैंक भी संचालित करेगी। जिसमें जरूरतमंदों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाई जायेगी

इस अवसर पर संरक्षक माननीय कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में इस दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि संकट के इस दौर में वे लोगों की जो भी सहायता कर सकते हैं, अवश्य करें।

निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा ऑक्सीजन बैंक

 इस वर्ष अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस हो रही है, इसलिए संस्था ने समाज के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एक फोन पर संस्था के वालंटियर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए संस्था ने निम्न फोन न जारी किए है।

9977473496(नितेश अग्रवाल),9826868420(शिशिर अग्रवाल), 9039843113(सुभाष शर्मा), 8319255301(धीरज अग्रवाल)

कोई टिप्पणी नहीं