Breaking News

शैक्षणिक गतिविधियों को अनलॉक करने अलग मंत्री समूह बना, जल्द देगा अनलॉक की रिपोर्ट

शैक्षणिक गतिविधियों को अनलॉक करने अलग मंत्री समूह बना, जल्द देगा अनलॉक की रिपोर्ट

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : प्रदेश में एक जून से होने वाले अनलॉक में शैक्षणिक गतिविधियों को अनलॉक करने के लिए मंत्री समूह अपनी सिफारिश देगा। इसके लिए पृथक से मंत्री समूह का  गठन किया गया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्री समूह के द्वारा दिए गए सुझावों के प्रजेंटेशन को देखा और चर्चा की। 

मंत्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में निरंतर सुधार होता जा रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर 2.6% रह गई है। रिकवरी रेट 94.5% हो गया है। प्रदेश के 14 जिलों में 1% से कम संक्रमण दर है। 22 जिलों में 10 से कम मरीज, 25 जिलों में 50 से कम मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस 1 हजार 854 है जबकि डिस्चार्ज केस की संख्या 5 हजार 796 है। प्रदेश कोरोना से जंग जीतने के करीब हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें प्रदेश से कोरोना संक्रमण समाप्त करना है, धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य करना है तथा तीसरी लहर को रोकना है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है, जिससे किसी भी स्थिति से हम निबट सकें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड नियंत्रण के संबंध में बनाए गए 6 मंत्री समूहों ने बहुत महत्वपूर्ण अनुशंसाएं की हैं। इन सभी अनुशंसाओं को ग्राम, वार्ड एवं जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों में चर्चा उपरांत अंतिम रूप दिया जाएगा तथा भविष्य की रणनीति बनाकर तुरंत अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री समूहों की अनुशंसाओं को सुना व चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं