Breaking News

जगत जननी मॉ जगदम्बा के चित्र को रंगोली से जीवंत आकार दिया 15 वर्षीय रंगोली आर्टिस्ट वाचना जैन ने...

जगत जननी मॉ जगदम्बा के चित्र को रंगोली से जीवंत आकार दिया 15 वर्षीय रंगोली आर्टिस्ट वाचना जैन ने...

मॉ जगदम्बा की अराधना का अनुपम उदाहरण किया प्रस्तुत

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : नवरात्र के पर्व शक्ति की भक्ति के मॉ जगदम्बा की उपासना के धर्ममय माहौल में रंगे नगर की एक रंगोली आर्टिस्ट जो कि मात्र 15 वर्ष की है ने अपनी कला से जीवंत प्रतिकृति बनाकर मॉ जगदम्बा की अराधना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उक्त रंगोली को देखकर हर देखने वाले ने रंगोली आर्टिस्ट वाचना जैन की तारीफ करते हुए कला की सराहना की।

नगर के प्रताप कॉलोनी में रहने वाली रंगोली आर्टिस्ट वाचना रितेश जैन (गंगवाल) ने घर के समीप जय भोले दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा विराजित की गई मॉ दुर्गा की आराधना से प्रभावित होकर अपनी मॉ निम्मी जैन की प्रेरणा से रंगोली से जगत जननी मॉ जगदम्बा की रंगोली तैयार की। अपने सधे हुए हाथों से पूरी तनमयता से लगन पूर्वक रंगोली कलरों से मॉ दुर्गा का बनाया हुआ चित्र मानों जीवंत हो गया, देखने वाला हर कोई दंग था। एक छोटी बच्ची द्वारा रंगोली कलर से मंत्रमुग्ध करने वाला मॉ जगदम्बा का चित्र देखकर। जय भोले दुर्गा उत्सव समिति ने अपने पांडाल में उक्त चित्र श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा है। वाचना जैन मॉ जगदम्बा की उक्त रंगोली 7 घंटों की मेहनत से अपनी घर पर तैयार की।

उल्लेखनीय है कि वाचना जैन ने पहले भी भगवान राधा-कृष्ण, भगवान महावीर, अपनी मॉ नम्रता जैन सहित अन्य समसामायिक चित्रों को रंगोली कलर के माध्यम से जीवंत रूप दे चुकी है। जिसकी नगर के लोगों ने खुले हृदय से सराहना की है। वाचना जैन की रंगोली को देखकर नगर के सुप्रसिद्ध रंगोली आर्टिस्ट डॉ भागवत से तुलना करते हुए नन्ही डॉ भागवत तक कहा लोगों ने।

कोई टिप्पणी नहीं