Breaking News

सड़क दुर्घटना में असमय लोगों की मौत सबसे बड़ी चिंता का कारण - आईजी दीपिका सूरी

सड़क दुर्घटना में असमय लोगों की मौत सबसे बड़ी चिंता का कारण - आईजी दीपिका सूरी

लोग निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराने आगे आ रहे हैं इस लिये बढ़ रहा क्राइम फिगर


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की असमय मृत्यु हो रही है और इसकी संख्या काफी ज्यादा है जो सबसे बड़ी चिंता का कारण है। इन सड़क दुर्घटनाओं रोकने के लिए आगामी समय में हम योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सके। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए नर्मदापुरम संभाग आईजी दीपिका सूरी ने कही। 


उन्होंने कहा कि अपराधों की संख्या ज्यादा बढ़ना कोई समस्या नहीं है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि पहले लोग शिकायत करने थाने जाने से परहेज करते थे परंतु अब वे निडर होकर अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराते हैं। दीपिका सूरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि वर्ष 2013 से पूर्व लड़की का पीछा करना कोई अपराध नहीं था, परंतु अब यह अपराध की श्रेणी में आ चुका है। लड़कियां पूर्व में पुलिस के पास आकर सिर्फ यह कहती थी कि हमें रिपोर्ट दर्ज नहीं करानी है, आप सिर्फ उस लड़के का इंतजार कर दो। परंतु अब लड़कियां अपने अधिकार के साथ शिकायत दर्ज कराती है। उन्होंने कहा कि कई संगीन अपराध जरूर हुए हैं परंतु पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए उसका खुलासा किया है और अपराधियों को सजा दिलाई है।

नर्मदा पुरम संभाग की IG दीपिका सूरी 2 दिनों के निरीक्षण पर हरदा आई हैं। उन्होंने SP कार्यालय ओर सिविल लाइन का निरीक्षण किया। हरदा SP की कार्यप्रणाली की प्रशंशा भी की। उन्होंने पुलिस लाइन में वार्षिक सैनिक सम्मेलन में भाग लिया और पुलिस की समस्याओं को सुना ओर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इसके पूर्व उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान द्वारा लिखित पुस्तक आसमां ओर भी थे का विमोचन किया था। गजेंद्र सिंह की ये तीसरी पुस्तक है, इससे पूर्व 2 उपन्यास ओर भी लिख चुके है। IG ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग में भाग लिया और शासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशो का पालन करने के लिए अमले को निर्देशित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं