जाट महाकुंभ का आयोजन 14 मई को भोपाल में, आयोजन में हरदा जिले की जोरदार उपस्थित के लिए हुई बैठक सम्पन्न

जाट महाकुंभ का आयोजन 14 मई को भोपाल में, आयोजन में हरदा जिले की जोरदार उपस्थित के लिए हुई बैठक सम्पन्न

जाट महाकुंभ का आयोजन 14 मई को भोपाल में, आयोजन में हरदा जिले की जोरदार उपस्थित के लिए हुई बैठक सम्पन्न 


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । जाट समाज मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल में 14 मई 2023 को दशहरा मैदान बीएचईएल में जाट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के जाट समाज के सदस्य उपस्थित होंगे। आयोजन में हरदा जिले की जोरदार उपस्थित दर्ज करवाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दि गई है । उक्त जानकारी देते हुए समाज के विजय जेवल्या ने बताया कि जाट महाकुंभ की पूर्व तैयारी हेतु नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज हरदा द्वारा अध्यक्ष शिव कुमार पटेल की अध्यक्षता में जाट छात्रावास हरदा में बैठक का आयोजन किया गया एवं प्रत्येक गांव से प्रत्येक सदस्य जाट महाकुंभ में शामिल हो इस हेतु विभिन्न समितियां बनाई गई। 


जिसमें प्रचार प्रसार का समस्त गांव में समिति सदस्य एवं युवा समिति के सदस्य संपर्क करेंगे और भोपाल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होंगे साथ ही राष्ट्रीय स्तर के समाज के बुद्धिजीवी फिल्मी कलाकार, ओलंपिक खिलाड़ी, राजनेता, समाज के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है साथ ही प्रदेश के समस्त जाट समाज संगठन के सदस्य महाकुंभ में शामिल होंगे  । समस्त पदाधिकारी की टीम बनाई गई है, सभी ने अधिक से अधिक सदस्य को उपस्थित होने की अपील की है। इस अवसर पर जगदीश पटेल ढाणी, रामदीन पटेल आदमपुर, प्रहलाद पटेल, प्रेमनारायण भारी, बलराम खोजा, जगदीश पटेल जुगरिया, रामविलास टिकेट, कमल बास्ट, रामेश्वर गोरा, ओमप्रकाश खेरवा,   रामनिवास घासल, विनय पटेल, रामनिवास जाट माली, राजेश राम कमेडीया,  राजा बास्ट, शिवरतन पटेल, राधेश्याम मातवा, हेमराज जलावाड़ा, कैलाश बरड,  युवा समिति के अध्यक्ष राजू रिणवा, सुदीप बेड़ा, विजय जेवल्या, धर्मेंद्र जाजड़ा, संतोष जाणी, दीपक सारण, कन्हैयालाल भारी, अनिल डूडी, नंदू डूडी, शेखर कबानिया, आदि उपस्थित थे।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...