Breaking News

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद संगठन ने तत्काल काम पर लौटने के दिए निर्देश

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद संगठन ने तत्काल काम पर लौटने के दिए निर्देश

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

भोपाल। जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डॉक्टरों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर दिया है। शासकीय चिकित्सा महासंघ ने सभी डॉक्टरों को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। पत्र जारी कर कहा है कि हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर वापस लौटे। 

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने डॉक्टर्स को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए थे और हड़ताल को गलत बताया था। दरअसल मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इन डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा यहां तक कि पोस्टमॉर्टम भी करना बंद कर दिया है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसके चलते शिवराज सरकार को निजी अस्पतालों को निशुल्क इलाज करने के निर्देश देने पड़े थै।

कोई टिप्पणी नहीं