ब्लैकमेल ओर प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाली पीड़िता को न्याय दिलाने सम्पूर्ण हरदा बंद रहा

ब्लैकमेल ओर प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाली पीड़िता को न्याय दिलाने सम्पूर्ण हरदा बंद रहा प्रशासन की लचर कार्यवाही के चलते आज बुधवार को भी हरद

ब्लैकमेल ओर प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाली पीड़िता को न्याय दिलाने सम्पूर्ण हरदा बंद रहा

प्रशासन की लचर कार्यवाही के चलते आज बुधवार को भी हरदा बंद का किया सर्व हिंदू समाज ने आव्हान 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। लव जिहाद फंस कर बलात्कार, धोखाधड़ी ओर गैंगरेप की धमकी का शिकार होकर ट्रेन से कट कर आत्महत्या करने वाली युवती को न्याय दिलाने सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर मंगलवार को हरदा बंद अभूतपूर्व ओर ऐतिहासिक रहा। प्रशासन की लचर कार्यवाही के चलते सभी हिंदू संगठनों ने बुधवार को भी बंद का आह्वान किया है।

हरदा की बेटी के न्याय के लिए सभी व्यापारी, शिक्षण संस्थान, होटल आदि सभी ने बंद कर समर्थन दिया। बंद का हरदा शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। केवल दवा दुकानें व डेयरी समेत आवश्यक सेवाएं खुली रही। बंद को लोगों ने स्वेच्छा से अपना समर्थन दिया। आज 11 अक्टूबर को भी हरदा बंद रहेगा जिसमे बड़ा मंदिर चौक पर आंदोलन किया जाएगा। 

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश टांक ने कहा कि समाज की पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने में सभी अपने घर से महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो । हरदा की बेटी के लिए सभी हिंदू संगठन के लोग सहयोग कर रहे है। प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। हरदा टिमरनी खिरकिया हण्डिया सहित जिले का पुलिस बल तैनात रहा । घंटाघर बाजार क्षेत्र नारायण टाकीज चौराहा रेल्वे स्टेशन नेहरू स्टेडियम सब्जी मंडी में बंद का व्यापक असर रहा। 

सर्व हिंदू समाज द्वारा हरदा बंद पश्चात जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और अपराधी का घर ध्वस्त करने की मांग करते हुए फाँसी की सजा की मांग की गई देर शाम तक बड़ा मंदिर चौक पर संगठन व्दारा धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे बार बार जिला प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी बात रखकर समझाईश देते नजर आए परन्तु संगठन पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर नारेबाजी करते रहे । आज बुधवार को भी बंद का आह्वान किया गया है जिसमें महिलाएं भी शामिल रहेगी। शाम को कैण्डल मार्च भी निकाला गया है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...