MP मोहन सरकार में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, किसको मिला अवसर, कौन रहा उपेक्षित पढ़े...

MP मोहन सरकार में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, किसको मिला अवसर, कौन रहा उपेक्षित पढ़े...


MP मोहन सरकार में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, 
किसको मिला अवसर जानने के लिए  पढ़े...


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के 28 मंत्री आज शपथ ले रहे। तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद सरकार का गठन किय था और मोहन यादव को सीएम बनाया गया था। अब एमपी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। तीन दिंसबर को मध्य प्रदेश के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए थे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह ही भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए शिवराज सिंह की जगह डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। अब सोमवार को एमपी की मोहन यादव सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी मंत्री आज शपथ ले रहे हैं। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के 6 स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और 4 राज्य मंत्री भी हैं। बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा है। इस बार सामान्य श्रेणी के 7 मंत्री और 12 मंत्री ओबीसी हैं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है।




मंत्रिमंडल ने सोमवार, 25 दिसंबर को शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इसमें 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र) ने शपथ ली। मोहन मंत्रिमंडल का गठन रिजल्ट के 22 दिन बाद हुआ है। विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आया था। जिसमें बीजेपी को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें हासिल हुईं। एक सीट (सैलाना) पर भारतीय आदिवासी पार्टी के खाते में गई। जिस पर कमलेश्वर ढोढीयार ने जीत हासिल की। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय समेत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि 13 दिसंबर को मोहन यादव ने मुख्यमंत्री और राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार की प्रतीक्षा की जा रही थी। मंत्रियों के नामों को लेकर दिल्ली में लंबा मंथन चला और उसके बाद ये 28 नाम फाइनल किए गए। आज सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री पद की शपथ ली।

कैलाश विजयवर्गीय : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें इंदौर-1 विधानसभा से टिकट दिया गया था। अब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

प्रह्लाद सिंह पटेल :प्रह्लाद पटेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा था। जीत के बाद अब उन्हें मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

विश्वास सारंग :शिवराज सरकार में शिक्षामंत्री रह चुके हैं। एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की थी। युवा मोर्चा के नेता भी रहे और राजनीति बढ़ती गई और आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

राकेश शुक्ला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अच्छी पकड़ । राकेश शुक्ला तीन बार के विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में मेहगांव सीट से विधाय हैं। अब कैबिनटे मंत्री बनाया गया है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर :इन्होंने कांग्रेस से सियासी पारी की शुरुआत की थी। ग्वालियर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सिंधिया समर्थ हैं। शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया था। अब मोहन यादव सरकार में एकबार फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है।

नरायण सिंह कुशवाहा :ग्वालियर दक्षिण से विधायक हैं। मध्य प्रदेश में ओबीसी चेहरा हैं। कुशवाहा 2003 में पहली बार विधायक बने थे। अब तक चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब एमपी की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए हैं।

चैतन्य कश्यप :एमपी के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। रतलाम से विधायक हैं। इनके पास 294 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इन्होंने विधायक पद के लिए मिलने वाला वेतन लैनै से इनकार किया था।

तुलसी सिलावट:तुलसी सिलावट को भी एमपी कैबिनेट में जगह दी गई है।

करण सिंह वर्मा:करण सिंह वर्मा को भी मोहन यादव सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है।

विजय शाह:विजय शाह को भी मध्य प्रदेश कैबिनेट में जगह दी गई है। शाह ने भी सोमवार को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

संपतिया उइके: संपतिय उइके मध्य प्रदेश भाजपा की एक आदिवासी चेहरा हैं। 12 वीं तक की पढ़ाई की है। अब मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री - 

1-प्रदुम्न सिंह तोमर

2-तुलसी सिलावट

3-एदल सिंह कसाना

4-नारायण सिंह कुशवाहा

5-विजय शाह 

6-राकेश सिंह

7-प्रह्लाद पटेल

8-कैलाश विजयवर्गीय

9-करण सिंह वर्मा 

10-संपतिया उईके

11-उदय प्रताप सिंह

12-निर्मला भूरिया

13-विश्वास सारंग

14-गोविंद सिंह राजपूत

15-इंदर सिंह परमार

16-नागर सिंह चौहान

17--चैतन्य कश्यप

18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर

20-धर्मेंद्र लोधी 

21-दिलीप जायसवाल 

22-गौतम टेटवाल

23- लेखन पटेल 

24- नारायण पवार 

राज्यमंत्री -

25--राधा सिंह

26-प्रतिमा बागरी

27-दिलीप अहिरवार

28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...