पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंप मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंप मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंप मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

सिवनी मालवा । तहसील कार्यालय में मध्य प्रदेश पटवारी संघ शाखा सिवनी मालवा ने तहसीलदार के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार से चर्चा की। पटवारियों ने बताया कि पटवारियों ने चुनाव सम्पन्न करने में महती भूमिका निभाई है। हम जनहित से जुडी योजनाओं का क्रियान्वयन करवा रहे है।

पटवारियों की दिन प्रतिदिन समीक्षाएं हो रही है, लेकिन पटवारियों की वेतन से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। ये ऐसी समस्या है जो तहसील स्तर से हल हो सकती है, लेकिन प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निदान किया जाए, जिससे की पटवारी सही तरह से काम कर सके। साथ ही सौंपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने अन्य मांगें भी की।

जिला और प्रदेश स्तर की समस्याएं

• लघु सिंचाई संगणना लघु सिंचाई संगणना का कार्य संपन्न हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। इसके बाद भी आज दिनांक तक उसका मानदेय प्राप्त नहीं हुआ।

• वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, पदोन्नति आदि में वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की महती भूमिका रहती है। 2 वर्षों से पटवारी संवर्ग के लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की प्रक्रिया बंद है। इससे पटवारी साथियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में कई बार मौखिक व लिखित पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

• हडताल अवधि का वेतन कई जिलों में पटवारियों साथियों को हड़ताल अवधि का वेतन प्रदान किया जा चुका है। लेकिन तहसील सिवनी मालवा सहित नर्मदापुरम जिले में पटवारियों को इससे वंचित रखा है।

तहसील स्तर की समस्याएं

• वित्त विभाग (मध्यप्रदेश शासन) के पत्र क्रमांक एफ 4-1/2023/नियम/चार भोपाल, दिनांक 27 जनवरी 2023 के माध्यम से 01 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि कर 38% किए जाने के निर्देश दिए थे, जिसका भुगतान जनवरी 2023 (भुगतान माह फरवरी 2023) से किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश फरवरी 2023 में भुगतान नहीं किया जा सका। जनवरी 2023 (भुगतान माह फरवरी 2023) का एरियर कई पटवारी साथियों का बकाया है। इस संबंध में मई 2023, अक्टूबर 2023 को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।

• वित्त विभाग (मध्यप्रदेश शासन) के पत्र क्रमांक एफ 4-1/2023/नियम/चार भोपाल, दिनांक 19 जुलाई 2023 के माध्यम से 01 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि कर 42% किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान क्रमशः अक्टूबर, नवम्बर, दिसंबर 2023 में किया जाना था जो कि भुगतान नहीं किया।

• कई पटवारी साथियों ने सर्विस बुक की प्रमाणित छायाप्रति के लिए विधिवत आवेदन किया था। आवेदन तत्कालीन तहसीलदार ने अनुमोदित होकर कानूनगो शाखा में जमा कर दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी अभी सर्विस बुक की छायाप्रति प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में भी कई बार निवेदन किया जा चुका है।

• जिस प्रकार शासकीय कार्यों के लिए पटवारियों की समीक्षा की जाती है, ठीक उसी प्रकार, पटवारी संवर्ग के समयमान वेतनमान, एरियर, सर्विस बुक, समय से वेतन क्रमोन्नति, इंक्रीमेंट, पे फिक्शेसन से संबंधित वैधानिक कार्यों की भी समीक्षा की जाए। पटवारी हित के लंबित कार्यों के लिए कानूनगो शाखा, नाजरात शाखा की जवाबदेही तय की जाए।

• नवंबर 2023 और दिसंबर 2023 के वेतन में भत्तों की राशि प्रदान नहीं की गई थी। कृपया करके इसका एरियर का भुगतान कराने का कष्ट करें।

• वर्ष 2013 में नियुक्त हुए पटवारी साथी एवं खुमान सिंह मौर्य, अमर सिंह बरखने, बलराम खरे को समयमान का लाभ नहीं दिया गया है।

• अमर सिंह बरखने जनवरी 2024 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। अतः निवेदन है कि उनका सेवानिवृति व पेंशन प्रकरण संबंधित कार्य नियमानुसार पूर्ण कर दिए जाएं।

• पटवारी साथी रामभरोस भिलाला, हुकुम सेन, राजेश वर्मा को समयमान वेतनमान का एरियर प्रदान नहीं किया गया है।

• पटवारी साथी शैवेंद्र ठाकुर का इंक्रीमेंट नहीं लगाया गया है।

• पटवारी साथी अजय सोलंकी को वर्ष 2018 से लंबित एरियर का भुगतान नहीं किया है।

• पटवारी साथी संदीप कटारे एवं अभिषेक मिश्रा को इंक्रीमेंट का एरियर नहीं मिला है।

• पटवारी साथी केशव धुर्वे को एक इंक्रीमेंट कम मिल रहा है।

• पटवारी साथी केशव धुर्वे एवं सतीश यादव को पुरानी सेवा के आधार पर समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में कई बार निवेदन किया जा चुका है। यदि किसी कारणवश नहीं दिया जा सकता है तो कारण सहित प्रत्युत्तर प्रदान करने का कष्ट करें।

• पटवारी साथी प्रशांत यादव का पे फिक्सेशन त्रुटिपूर्ण चल रहा है।

• कई साथी सितंबर 2023 की प्रदेश व्यापी पटवारी संवर्ग की हड़ताल में मातृत्व अवकाश व अन्य कारणों से शामिल नहीं हुए थे। उन्हें भी आज दिनांक तक उस माह का वेतन प्रदान नहीं दिया।



Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...