Breaking News

भाजयुमो ने लगाई युवा चौपाल :मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत बना सशक्त: विजय जेवल्या

भाजयुमो ने लगाई युवा चौपाल :मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत बना सशक्त: विजय जेवल्या


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरदा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा सांसद प्रत्याशी डी डी उईके , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत एवं सभी वार्ड में किया जा रहा है।


युवा मोर्चा हर ग्राम पंचायत और नगर पालिका, नगर परिषद के सभी वार्डों में युवा चौपाल का आयोजन कर रही है। लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे अहम होगी इन्हीं सब के सहयोग से एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी इन युवा चौपाल में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में दुनिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है भारत कई मामलों में आज दुनिया के देशों की अगवाई कर रहा है मोदी सरकार की सशक्त विदेश नीति का ही नतीजा है कि दुनिया के कई देश बहुत सारे क्षेत्र में भारत की अगुवाई को स्वीकार कर रहे हैं आज भारत दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में आया है इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूरी ताकत से युवा चौपाल का आयोजन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं