हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज मांग : रेल मंत्री को विधायक प्रतिनिधि जैन ने लिखा पत्र

हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज मांग : रेल मंत्री को विधायक प्रतिनिधि जैन ने लिखा पत्र

हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज मांग : रेल मंत्री को विधायक प्रतिनिधि जैन ने लिखा पत्र

लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। लंबे समय से हरदा में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन स्टॉपेज की मांग की जा रही है। उसी तारतम्य में हरदा विधायक श्री दोगने के प्रतिनिधी संजय जैन ने रेल मंत्री व सासंद श्री उईके को पत्र लिखकर कर्नाटक एक्सप्रेस, स्वर्ण जंयती एक्सप्रेस, पुणे लखनऊ, दंगभंगा, हैदराबाद-जयपुर पुष्पक एक्सप्रेस, महामाया एक्सप्रेस, धनबाड़ा-हबीबगंज, नांदेड-अमृतसर सचखंड, महानगरी एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दिन एर्नाकुलम एक्सप्रेस, दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की है।

साथ ही श्री जैन ने लिखा कि भारतवर्ष दिगंबर जैन समाज के विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य 108 वीर सागर जी महाराज का हरदा स्टेशन से 22 किलोमीटर की दूरी नेमावर में वषार्काल का कार्यक्रम चालू है इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ही नहीं अभी तो भारतवर्ष बल्कि संपूर्ण देश- न विदेश से यात्रियों का आना-जाना लगातार रहेगा ।


जानकारी देते हुए संजय कमलचंद्र जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु हरदा से गुजरने वाली ट्रेनों के स्थाई रूप स्टॉपेज किया जाए जिससे आने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने लिखा कि हरदा एक व्यापारिक क्षेत्र है यहां दिल्ली मुंबई कोलकाता मद्रास से व्यापार होता है पुणे बेंगलुरु में हरदा एवं हरदा के आसपास के सैकड़ो विद्यार्थी एवं नौकरी करने वाले लोग हैं सारे लोगों की सुविधा देखते हुए निम्न गाड़ियों का स्टॉपेज किया जाना अति आवश्यक है इन गाड़ियों में नदिड़ सचखंड में सिक्ख समुदाय पंजाबी समुदाय बोहरा मुसलमान समाज के तीर्थ क्षेत्र भी स्टॉपेज से कवर होते हैं। 

  • विधायक प्रतिनिधि जैन ने निम्न गाड़ियों के स्टॉपेज कि मांग की है -
  • 12167/12168 कर्नाटक एक्सप्रेस अप ओर डाउन 
  • 12781=12782 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अप ओर डाउन 
  • 12103/12104 पुणे लखनऊ अप/डाउन
  • 11033/11034 पुणे दरभंगा अप/ डाउन 
  • 02731/02732 हैदराबाद जयपुर अप एंड डाउन 
  • 12534/12535 पुष्पक एक्सप्रेस अप /डाउन
  • 20905(20906 महामाया एक्सप्रेस अप डाउन 
  • 1663/1662  धरवाड़ा हबीबगंज अप /डाउन
  • 12715/12716 नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस अप एंड डाउन 
  • 11094/11095 महानगरी एक्सप्रेस अप एंड डाउन 
  • 12618/12619 हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्सप्रेस अप/डाउन 
  • 12150/12149/दानापुर पुने एक्सप्रेस अप /डाउन

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...