शिकायत में बताया गया है कि संबंधित पटवारी ग्राम सिरुपुरा के हल्के में पदस्थ नहीं हैं, इसके बावजूद उनके नाम शासकीय आबादी भूमि का स्वामित्व पट्टा जारी किया गया है। कांग्रेस सेवादल ने पट्टा आवंटन की पात्रता, निर्धारित नियमों के पालन और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।
सेवादल ने मांग की है कि पट्टे से संबंधित संपूर्ण फाइल तलब कर संबंधित पटवारी की पात्रता, उनके एवं परिवार के सदस्यों के नाम पूर्व से दर्ज मकान और अन्य अचल संपत्तियों की जांच कराई जाए। साथ ही पट्टा प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत आवेदन, शपथपत्र एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए।
शिकायत में पट्टा जारी करने वाले सक्षम अधिकारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग भी की गई है। कांग्रेस सेवादल का कहना है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन, अपात्रता या किसी प्रकार की अनियमितता प्रमाणित होती है तो पट्टा निरस्त कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाए।
सेवादल ने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक पट्टे के आधार पर भूमि का हस्तांतरण अथवा अन्य अधिकार सृजित करने पर नियमानुसार रोक लगाई जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं होने पर मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा स्वदेश शर्मा,नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कृष्णकांत मानिक,नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस हैरिसन स्वामी, आकाश दर,अंकित मालवीय,दीपक गोस्वामी,जयस जिला अध्यक्ष राजू भलावी, योगेश तिवारी,अभय सोनी,राजा शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।