Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा में कल 16 अप्रैल को होगी विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक : जैन

हरदा । मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। अभय जैन, सदस्य विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, हरदा वृत्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (ECGRF) की साप्ताहिक बैठक आज 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी।

यह बैठक प्रातः 11:00 बजे वृत्त कार्यालय, हरदा में संपन्न होगी। बैठक में विद्युत उपभोक्ताओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि यह बैठक उपभोक्ताओं को त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम एवं उप महाप्रबंधक हरदा वृत्त संजय सिंह चंदेल ने बताया कि इस प्रकार की नियमित बैठकों से उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे विद्युत सेवाओं में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About