Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भादूगांव में ‘वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव’ 26–27 अप्रैल को, आचार्यों के आर्शीवाद से संपन्न होंगे धार्मिक आयोजन

हरदा। जिले के टिमरनी अंतर्गत आने वाले ग्राम भादूगांव स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में नवीन वेदी स्थापना के उपलक्ष्य में “वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव” का आयोजन 26 और 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महोत्सव पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होने जा रहा है। वहीं प्रतिष्ठा कार्यक्रम पं. ऋषभ कुमार शास्त्री (सागर) के मार्गदर्शन में कराया जाएगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम ये रहेंगे -

आयोजन समिति के अनुसार, 26 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 8 बजे अभिषेक शांतिधारा, 9:30 बजे घट यात्रा, 11 बजे वेदी शुद्धि, दोपहर 12 बजे भोजन, दोपहर 2 बजे याग मंडल विधान तथा शाम 6 बजे भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।

इसी प्रकार 27 अप्रैल (सोमवार) को प्रातः 8 बजे अभिषेक शांतिधारा, 9:30 बजे श्रीजी वेदी पर विराजमान, 11 बजे हवन और दोपहर 12 बजे भोजन का आयोजन होगा।

आयोजकों ने बताया कि दोनों दिनों समाज के सभी बंधुओं के लिए भोजन व्यवस्था रहेगी। साथ ही 26 अप्रैल को हरदा एवं टिमरनी से भादूगांव तक आने-जाने के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इस धार्मिक आयोजन में सकल जैन समाज, भादूगांव द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About