जांच के दौरान मशीन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते पुलिस ने पोकलेन को थाने लाकर अभिरक्षा में खड़ा कर दिया और मामले की सूचना खनिज विभाग को दे दी गई।
इसी क्रम में ग्राम आलमपुर के पास माइनिंग अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया। वाहन को भी थाने में सुरक्षित रखा गया है। इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और माइनिंग विभाग की इस पहल की सराहना की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ