मध्य प्रदेश के कर्मचारी हितेषी एवं प्रदेश को विकास की अग्रणी भूमिका में ले जाने वाले मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव से कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संघ की प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की औऱ कर्मचारियों के मांगो पऱ चर्चा हुई, प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़, संगठन मंत्री राजीव शर्मा, जिला सचिव भोपाल बालेंदु सिंह उपस्थित रहे।
*चर्चा के प्रमुख बिंदु* -
1. मध्य प्रदेश के शिक्षकों की टेट परीक्षा को लेकर सरकार रिव्यू पिटीशन दायर करेगी। जो शिक्षक्षा की तैयारी भी करायेगी।
2. अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक पर अधिकारियों से चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
3. कर्मचारियों की वेतन में विसंगतियों को लेकर के कर्मचारी आयोग का गठन शीघ्र होगा।
4. दो संतान की बाध्यता का आदेश शीघ्र निरस्त होगा।
5. कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।
इन बिंदुओं पर निराकरण करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई जी को निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ