Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भव्य समारोह में माँ नर्मदा जी की मूर्ति स्थापना, श्रद्धा और आस्था से गूंजा पूरा क्षेत्र


हरदा। नगर में आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण देखने को मिला, जब मंदिर में माँ नर्मदा जी की पावन मूर्ति की भव्य स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, लोकेश मराठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पावन आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने माँ नर्मदा से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र को सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करें।

नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती भारती कमेड़िया की उपस्थित ओर सहयोग से यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक श्रद्धा का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About