खेल मैदान पर बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, वार्ड 13 के रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

खेल मैदान पर बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, वार्ड 13 के रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

“पार्क बने लेकिन मैदान की सार्वजनिक उपयोगिता न हो खत्म” — कॉलोनीवासियों की मांग

टिमरनी । नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में शंकर मंदिर के पास स्थित खेल मैदान को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। नगर परिषद द्वारा मैदान के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू किए जाने के विरोध में सोमवार को कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर पार्षद एवं नगर पालिका सीएमओ को लिखित आपत्ति सौंप दी।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि संबंधित भूमि रजिस्ट्री एवं स्वीकृत नक्शे में खेल मैदान के रूप में दर्ज है और वर्षों से यहां बच्चे, युवा एवं वरिष्ठजन खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करते आ रहे हैं। इसके अलावा मैदान में दुर्गा उत्सव, होलिका दहन, रामसत्ता, भागवत कथा सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

रहवासियों ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले में दो बार स्टे आदेश जारी हो चुके हैं। उनका कहना है कि वे पार्क निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मैदान के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाए जाने से इसका उपयोग सीमित हो जाएगा और पूरा परिसर नगर पालिका के नियंत्रण में चला जाएगा, जिससे सार्वजनिक एवं धार्मिक आयोजनों पर रोक लग सकती है।

इस मुद्दे को लेकर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर नगर परिषद से मांग की कि मैदान को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखा जाए तथा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे और उन्होंने मैदान की मूल पहचान एवं सार्वजनिक उपयोगिता बनाए रखने की मांग दोहराई।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...