Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा नगर में सोशल फ्रेंड्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल आज, गुजराती टाइटंस और जैन बुल्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

हरदा। नगर के युवाओं की सामाजिक क्रिकेट टीमों के मध्य सोशल फ्रेंड्स प्रीमियर लीग (एसएफपीएल) सीजन-2 का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज रविवार, 17 मई 2026 को नेहरू स्टेडियम हरदा में खेला जाएगा। खिताब के लिए गुजराती टाइटंस और जैन बुल्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

आयोजकों के अनुसार मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा। गत तीन दिनों तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों, करीबी जीत-हार और उत्साह से भरे मैचों के बाद अब दोनों शीर्ष टीमें ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट में जैन समाज, गुजराती समाज, सिंधि समाज, माहेश्वरी समाज ओर अग्रवाल समाज के युवाओं की क्रिकेट टीम मैदान पर अपना जलवा दिखा रही है ।

टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के लाइव स्कोर “क्रिकहीरोज” एप पर भी देखे जा सकेंगे। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About