जानकारी के अनुसार जिला पंचायत, गुर्जर बोर्डिंग, ग्वालनगर एवं कलेक्ट्रेट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं सब्जी मंडी, कैंटीन और गल्ला मंडी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने से गुर्जर बोर्डिंग, विकास नगर, जय शक्ति, साईं आर्य, बीबी सिटी, गुलाब सिटी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, बस स्टैंड, चौबे कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, श्यामा नगर, पैरासिटी, ग्वालनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ