प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान खेत में बोवनी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों एवं पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ