सात साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मामले में एडवोकेट शेख मुईन दोषमुक्त, कोर्ट ने कहा– आरोप सिद्ध करने में अभियोजन रहा असफल

सात साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मामले में एडवोकेट शेख मुईन दोषमुक्त, कोर्ट ने कहा– आरोप सिद्ध करने में अभियोजन रहा असफल

हरदा। हिंदू देवी-देवताओं एवं भारत माता के कथित अपमान से जुड़े चर्चित सोशल मीडिया प्रकरण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, हरदा ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी एडवोकेट शेख मुईन को दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में असफल रहा, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है।

प्रकरण के अनुसार राजेश पाराशर ने 17 दिसंबर 2019 को सिटी थाना हरदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 17 सितंबर से 13 दिसंबर 2019 के बीच एडवोकेट शेख मुईन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां कीं तथा भारत माता के संबंध में भी आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और शहर का माहौल प्रभावित हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने पक्ष में सात गवाह प्रस्तुत किए। वहीं बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट वास्तव में आरोपी का ही था। न्यायालय में प्रस्तुत अभिलेखों के अनुसार संबंधित सोशल मीडिया कंपनी ने जानकारी दी कि उक्त अकाउंट पहले ही डिलीट हो चुका है और उसके सर्वर पर उससे संबंधित कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जब्त किए गए मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से भी आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।

न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि विवेचना के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और तकनीकी प्रमाण आरोपी के विरुद्ध आरोपों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उपलब्ध साक्ष्यों में कई महत्वपूर्ण कमियां पाई गईं, जिसके चलते अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में विफल रहा।

बचाव पक्ष की ओर से यह भी दलील दी गई कि यह मामला आरोपी की निजी एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की मंशा से दर्ज कराया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरदा ने एडवोकेट शेख मुईन को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...