भारतीय मजदूर संघ ने हरदा में धूमधाम से मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

भारतीय मजदूर संघ ने हरदा में धूमधाम से मनाई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

हरदा। भारतीय मजदूर संघ हरदा के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को माँ रेवा गार्डन, सिविल लाइन थाने के पास, खंडवा बायपास रोड हरदा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रमिक भाइयों-बहनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धन्नालाल दोगने, विभाग संघचालक नर्मदापुरम विभाग, मुख्य वक्ता मधुकर साबले, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश तथा अतिथि जितेन्द्र सोनी, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ नर्मदापुरम विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुकेश धामन्दे, जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ हरदा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, श्रम की महत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रम, कौशल और सृजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं तथा भगवान विश्वकर्मा जी समस्त निर्माण एवं सृजन के प्रतीक हैं।

मुख्य वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों पर भी अपने विचार रखे तथा भारतीय मजदूर संघ हरदा के जिला मंत्री श्री प्रबल पंवार ने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित श्रमिक बंधुओं एवं बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष मुकेश निकुम एवं रामशंकर बुनकर, भागीरथ भाटी, उपेंद्र कलोशिया, बरजोर सेठमने, वीरेंद्र भाटी, सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...