हरदा। जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम रुंदलाय में स्वर्गीय देवराज जानी की स्मृति में 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर दौड़ प्रेमियों और किसान साथियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान साथियों और बैलगाड़ी दौड़ के शौकीनों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये भगतराम जानी, रुंदलाय एवं कन्हैया पटेल, सोनखेड़ी की ओर से प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये शिव शक्ति ट्रैक्टर सोनालिका के शिव कुमार पटेल, अबगांव; श्री भैरव शक्ति ट्रैक्टर कुबोटा के राहुल धनेरिया, पुरा; आयुष लाठी, बिचकुड़ी तथा पार्थ एग्रोटेक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, हरदा के कपिल जलावड़ा की ओर से रखा गया है। वहीं, तृतीय पुरस्कार 21,000 रुपये संतोष पुनिया, नांदरा की ओर से दिया जाएगा।
करताना से 4 किलोमीटर पश्चिम में होगा आयोजन
बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करताना से पश्चिम दिशा में लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि द्वितीय राउंड के लिए 4,100 रुपये शुल्क रखा गया है।
आयोजन समिति ने सभी किसान भाइयों, बैलगाड़ी दौड़ प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।