नई कार्यकारिणी में रामनिवास जाट, अक्षय तोमर, दिलीप शर्मा एवं डॉ. भागवत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सत्यम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा मनमोहन कुशवाह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार गणेश राजपूत, कृष्ण गुर्जर एवं दिनेश पाटिल को सह सचिव नियुक्त किया गया है। यश पचौरी एवं रानी खान सहित अन्य पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं राजेश गौर एवं रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में युवाओं एवं विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन पर खेल प्रेमियों एवं शतरंज खिलाड़ियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और जिले में शतरंज खेल के विकास की उम्मीद जताई।