कल हरदा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके भी रहेंगे साथ, जिला प्रशासन जुटा तैयारी में

कल हरदा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके भी रहेंगे साथ, जिला प्रशासन जुटा तैयारी में

दोपहर 12 बजे हेलीपैड पर होगा मुख्यमंत्री का आगमन, जिला अस्पताल, दूध आश्रम और पंचायत कार्यालय का करेंगे निरीक्षण; जिला पंचायत सभागार में संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम

हरदा, 8 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 9 अक्टूबर को हरदा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के हरदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया है। उनके साथ भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके भी हरदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दोपहर 12 बजे हेलीपैड (अबगांव बायपास छीपानेर रोड) पर आगमन होगा। इसके बाद वे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 12 बजे से 12:15 बजे तक शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर के मार्ग में रहेंगे। इसके बाद 12:15 से 12:45 बजे तक शासकीय जिला चिकित्सालय हरदा का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे मार्ग में स्थित दूध आश्रम पहुंचेंगे और वहां दूध आश्रम का निरीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 12:50 से 1:10 बजे तक हरदा दूध आश्रम के पास स्थित जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 1:15 से 1:30 बजे तक जिला पंचायत में आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

उद्यमी, यशस्वी और अन्नपूर्णा कृषि संवाद में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री दोपहर बाद जिला पंचायत सभागार में विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 1:30 से 1:45 बजे तक उद्यमी संवाद, 1:45 से 2 बजे तक यशस्वी संवाद तथा 2 से 2:20 बजे तक अन्नपूर्णा कृषि संवाद आयोजित होगा।

इसके बाद 2:20 से 2:35 बजे तक आम जन संवाद होगा। मुख्यमंत्री 2:35 से 3 बजे तक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद 3 से 3:30 बजे तक समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके भी हरदा पहुंचेंगे

भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके भी 9 अक्टूबर को हरदा प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे बैतूल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 11 बजे सर्किट हाउस हरदा पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हरदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:10 बजे हेलीपैड हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री के हरदा दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। दौरे के दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण, विभिन्न संवाद कार्यक्रमों और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...