मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल हरदा आएंगे
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 सितंबर को हरदा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान का दौरा कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। उल्लेखनीय है कि 2 दिनों तक हुई लगातार भारी बारिश और बरगी व तवा डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की गृहस्ती के अलावा फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का यह दौरा इसी नुकसानी को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई द्वारा किया गया था। बाद में मौसम खराब होने के कारण उन्होंने मोटर बोट से भी दौरा कर स्तिथि का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों को ग्रामीणों और किसानों के हुए नुकसान का सर्वे करने निर्देश दिए हैं।