Breaking News

नहीं थम रहा कोरोना का कहर 32 रिपोर्ट पॉजिटिव कोरोना मरीजो के उपचार में बरती जा रही लापरवाही कंटेनमेंट बनाने के बाद मरीजों ले जाना भूले

नहीं थम रहा कोरोना का कहर 32 रिपोर्ट पॉजिटिव


कोरोना मरीजो के उपचार में बरती जा रही लापरवाही, कंटेनमेंट बनाने के बाद मरीजों ले जाना भूले

हरदा। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। आज भी 32 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वही संक्रमित मरीजों के उपचार में भी लापरवाही बरते जाने के मामले सामने आ रहे हैं। गत दिवस शहर के फाइल वार्ड में जिस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी वहां पर कंटेनमेंट बनाने के बाद युवक को देर रात तक उपचार के लिए नहीं ले जाया गया। ना ही किसी प्रकार की कोई दवा। इसी प्रकार की अन्य स्थानों से भी शिकायतें मिल रही हैं।

◆ आज फिर 32 सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई-

डाॅ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि आज दिनांक 13.09.20 को सुबह भोपाल से 32  पाजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनकी क्रमशः उम्र 38 वर्ष महिला कसेरा मोहल्ला हरदा,उम्र 12 वर्ष बालक चौबे कालोनी हरदा,उम्र 30 वर्ष महिला चौबे कालोनी हरदा , उम्र 38 वर्ष महिला चौबे कालोनी हरदा,उम्र 49 वर्ष पुरूष रेल्वे स्टेशन हरदा,उम्र 34 वर्ष पुरुष जोशी कालोनी हरदा,उम्र 56 वर्ष महिला पाठक कालोनी हरदा,उम्र 55 वर्ष महिला श्रीनगर कालोनी हरदा, उम्र 65 वर्ष महिला पोखरनी टिमरनी,उम्र 42 वर्ष महिला पोखरनी टिमरनी,उम्र 03 वर्ष बालक मसनगांव,उम्र 60 वर्ष महिला खिरकिया, उम्र 35 वर्ष महिला मसनगांव, उम्र36 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 08 खिरकिया,उम्र 03 वर्ष बालक वार्ड नम्बर 10 खिरकिया, उम्र 65 वर्ष पुरुष आनन्दनगर खिरकिया, उम्र 28 वर्ष महिला जटपुरा ,उम्र 46 वर्ष महिला वार्डनम्बर 10 खिरकिया,उम्र 11 वर्ष बालक जटपुरा,उम्र 60 वर्ष पुरूष जटपुरा, उम्र 62 वर्ष महिला जटपुरा,उम्र 65 वर्ष पुरूष जटपुरा, उम्र 30 वर्ष महिला वार्डनम्बर 10 खिरकिया ,उम्र 42 वर्ष पुरुष जटपुरा, उम्र 30 वर्ष पुरुष वार्डनम्बर 05 खिरकिया, उम्र 60 वर्ष महिला जटपुरा , उम्र 07 वर्ष बालक वार्डनम्बर 10 खिरकिया,उम्र 46 वर्ष पुरुष वार्डनम्बर 10 खिरकिया,उम्र 30 वर्ष पुरुष जटपुरा, उम्र 72 वर्ष महिला खिकीवाला टिमरनी, उम्र 28 पुरुष माधव नगर कालोनी टिमरनी,उम्र 62 वर्ष पुरुष पीपल्या खिरकिया ,के निवासी है।

◆ लैब रिपोर्ट की जानकारी :- 

 दिनांक 12.09.2020 तक भेज गये कुल सैम्पल की संख्या :- 11771

दिनांक 12.09.2020 को भेजेे गये सैम्पल की संख्या :- 159

दिनांक 12.09.2020 तक कुल प्राप्त रिर्पोट की संख्या :- 11328

प्राप्त सैम्पल की रिर्पोट               :- 197

कोरोना से मृत मरीजो की संख्या :- 14  

कोरोना सक्रिय मरीज की संख्या      :-  113  +32

कोरोना से स्वास्थ्य हुये मरीज की संख्याः-  475

कोई टिप्पणी नहीं