किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं - सीएम फसल, मकान सहित जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई की जाएगी

किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं - सीएम फसल, मकान सहित जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई की जाएगी
लोकमत चक्र टीम

किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं - सीएम 



फसल, मकान सहित जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई की जाएगी

हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जिले की हंडिया तहसील स्थित कृषि उपज मंडी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसी को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। फसल, मकान सहित जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही नुकसानी का सर्वे तुरंत चालू कर दिया जाएगा। सर्वे के तत्काल बाद नुकसानी का मुआवजा दिया जाएगया। 


इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल दौरान हुए नुकसान का पैसा पीड़ित लोगों को नहीं दिया गया। अब जबकि मैं हेलीकॉप्टर से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंच रहा हूं तो उसमें भी इन लोगों का पेट दुख रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जो गलतियां की है हम उसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने लगातार युद्ध स्तर पर कार्य किया और बाढ़ में फंसे 300 लोगों को बचाया है।

उन्होंने सेना को और सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस भयंकर त्रासदी में किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होने दी।

कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी  में पहुंचते ही बच्चों की आवाज पर वाहन में बैठे-बैठे बच्चों का अभिनंदन हाथ उठाकर किया। फसल बीमा  की अवधि  बढ़ाने के लिए किसानों ने मांग रखी थी जिस पर उन्होंने कहा कि फसल बीमा की अवधि आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मांग करेंगे।

उन्होंने किसानो को भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत रहें सभी फसलों का सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ अवश्य दिलवाया जाएगा।लौटते समय उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से रुक रुक कर उनकी समस्या जानी। साथ ही बाढ़ कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का  मंच से आभार व्यक्त किया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...