Breaking News

बाढ़ से प्रदेश में दस हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का आंंकलन कृषि मंत्री ने केंद्रीय दल को बाढ़ से हुए नुकसान का मंजर दिखाया

बाढ़ से प्रदेश में दस हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का आंंकलन 


कृषि मंत्री ने केंद्रीय दल को बाढ़ से हुए नुकसान का मंजर दिखाया

हरदा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने आज केन्द्रीय दल को नर्मदा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई क्षति का निरीक्षण करवाया। बाढ़ से करीब दस हजार करोड़ की क्षति का अनुमान लगाया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि बाढ़ की स्थिति भयावह थी जिसकी भरपाई अकेले राज्य सरकार द्वारा नहीं की जा सकती, उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापक राहत पैकेज की मांग की है।


प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय दल प्रदेश के दौरे पर आया है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ समीक्षा बैठक के बाद दल के सदस्य क्षति का आकलन करने के लिए मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं। हरदा जिले में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने केन्द्रीय दल को बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने हंडिया के मालपोंन गांव जाकर मकानों और सड़कों की स्थिति दिखाई। नर्मदा में उफान से हरदा सहित कई जिले 28 से 30 अगस्त तक पानी से घिरे रहे थे और जब पानी उतरा तो पीछे केवल तबाही छूट गई।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इसके पहले वर्ष 1961 और फिर वर्ष 1973 में बाढ़ आई थी इसके बाद अब बाढ़ आई जो पहले से भी ज्यादा विकराल थी।

कोई टिप्पणी नहीं