Breaking News

राहुल गांधी और कमलनाथ के खिलाफ fir दर्ज की जाये किसानों ने अमानत में खयानत का आरोप लगाया, थाने में दिया आवेदन

राहुल गांधी और कमलनाथ के खिलाफ fir दर्ज की जाये

किसानों ने अमानत में खयानत का आरोप लगाया, थाने में दिया आवेदन

हरदा। जिले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी तेज हो गया है। गत दिवस कांग्रेस ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ f.i.r. दर्ज करने आवेदन दिया था। वही आज दर्जनों की संख्या में हरदा थाने पहुंचे किसानों ने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। 

किसानों का कहना है कि वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव दौरान कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने वचन पत्र के माध्यम से किसानों से वादा किया था कि प्रदेश के सभी किसानों का 200000 तक का कर्जा माफ किया जाएगा। इस हेतु उन्होंने 10 दिनों के भीतर अपना वादा पूर्ण करने की बात कही थी। परंतु कांग्रेस की सरकार रहते सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। इस प्रकार उन्होंने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। 


उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं से संबंधित किसानों का कर्ज समिति की अंश पूंजी से कर अमानत में खयानत करने का प्रयास किया गया। जिसके कारण तत्कालीन  मुख्यमंत्री कमलनाथ ओर राहुल गांधी के खिलाफ धारा 420, 120 b, 406, 409, 411 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं