Breaking News

पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बद्रीनारायण अग्रवाल (गुरुजी) का देवलोकगमन

पूर्व विधायक श्री बद्रीनारायण अग्रवाल (गुरुजी) का देवलोकगमन

अंंतिम यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल

हरदा। हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बद्रीनारायण अग्रवाल (गुरुजी) के देवलोकगमन पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री हरदा विधायक कमल पटेल पहुंचे। मंत्री श्री पटेल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल भारतीय जनसंघ /भाजपा के दौर से ही खिरकिया की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। 1990 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए। वर्ष 1998 में पार्टी ने उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया था। पूर्व विधायक बद्रीनारायण अग्रवाल ( गुरुजी ) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर को उनकी निवास से निकली अंतिम यात्रा मुख्य मार्ग रेलवे गेट से होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। गुरु जी को नगर वासियों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। उनके बेटे हेमू अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले श्री अग्रवाल का पार्थिव शरीर सुबह अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास रखा गया। जहां अपने चाहते नेता को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने सैकडों की संख्या में लोग पहुंचे।

पूर्व विधायक अग्रवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पूर्व विधायक बद्रीनारायण अग्रवाल (गुरुजी) ने 1962 में खिरकिया में नवदुर्गा उत्सव की शुरुआत की थी जो कौमी एकता की मिसाल बनी।

कोई टिप्पणी नहीं