Breaking News

ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त बुधवार से मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य रहेगा चालू

ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त

बुधवार से मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य रहेगा चालू


हरदा 06 अक्टूबर 2020/ सचिव कृषि उपज मंडी हरदा श्री संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अक्टूबर बुधवार से मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य चालू रहेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मंडी प्रांगण हरदा द्वारा मध्यप्रदेश सकल अनाज महासंघ इंदौर के आवाहन पर 24 सितंबर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर बंद रखा गया था। आज 6 अक्टूबर को अध्यक्ष ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा हड़ताल समाप्त कर 7 अक्टूबर 2020 से घोष विक्रय प्रारंभ कराया जाकर विक्रय में भाग लेने संबंधी पत्र प्रस्तुत किया गया है। कृषक बंधु अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में लेकर आवे तथा मास्क अनिवार्य रूप से लगावे।

कोई टिप्पणी नहीं