Breaking News

हरदा जिले की प्रथम गौ ग्राम यात्रा भव्य रूप से निकाली गई

हरदा जिले की प्रथम गौ ग्राम यात्रा भव्य रूप से निकाली गई
"जिले की प्रथम गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं वैदिक विद्यापीठम चिचोट के केन्द्रीय मार्गदर्शक निरंजन शर्मा द्वारा गौ आरती पूजन कर गौ ग्राम यात्रा को रवाना किया गया।"

टिमरनी (करताना) - हरदा जिले मैं प्रथम गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ आज दिनांक 14 अक्टूबर दिन बुधवार को भव्य रुप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं वैदिक विद्यापीठम चिचोट के केन्द्रीय मार्गदर्शक निरंजन शर्मा द्वारा गौ आरती पूजन कर गौ ग्राम यात्रा को रवाना किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों सहित गौ मातायें उपस्थित रहीं। जो ग्राम छीपानेर, तजपुरा, नौसर, पोखरनी, टिमरनी होते हुए सतपुड़ा गौ अभ्यारण्य केन्द्र टेमागाॉव, उसकल्ली, कपासी, फुटान एन एच 59 पर जाकर समापन होगी।

यात्रा संयोजक शैलेन्द्र राजपूत व सह संयोजक नारायण गिनारे के सानिध्य में क्षेत्रीय ग्रामवासियों द्वारा सुबह 7 बजे से निकाली भव्य गौ यात्रा का रास्ते में जगह जगह ग्रामवासियों ने स्वागत अभिनंदन किया। करताना में गौ सेवकों को अल्पाहार कराया, संजय चौधरी व जेपी पटवारे के नेतृत्व में नौसर में फलाहार व चाय और श्रीराम लीला मंडल टिमरनी के सौजन्य से सभी गौवंश को दोपहर में आराम करने व गौ सेवकों को भोजन आदि की व्यवस्था कर सेवा प्रदान की गई। नगरवासियों ने भी यात्रा में शामिल गौ माताओं का फूल मालाओं से स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए।

यह गौ यात्रा अपने आप विशेष यात्रा है एवं अब सभी क्षेत्र एवं जिले वासियों एवं सभी लोगों को गौ माता की सेवा करना एवं गौ माता को किसी भी स्थिति में लावारिस ना छोड़े अगर किसी से गौ माता की सेवा ना हो तो आगे भी अभ्यारण में ले जाकर गौ माता को छोड़ सकते पर किसी भी स्थिति में लावारिस छोड़कर गौ माता के साथ एक प्रकार का अत्याचार होता है क्योंकि गौ माता इधर-उधर भटकती है और कहीं बार तो ऐसी स्थिति बनती है की सड़कों पर एक्सीडेंट में गौ माता एवं आम जनता जननी भी हो जाती है यह हिंदू धर्म के लिए गौ माता की रक्षा सम्मान से बढ़कर है।

कोई टिप्पणी नहीं