Breaking News

पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए जवानों को किया नमन

पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

हरदा। मुझे तोड़ लेना वनमाली  उस पथ पर  देना तुम फेंक,  मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ पर जाएं वीर अनेक इन पंक्तियों का स्मरण करते हुए शहीदों को याद किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, कलेक्टर संजय गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र कर अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने शहीद 264 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। ततपश्चात राष्ट्रीय सलामी दी गई।


कोई टिप्पणी नहीं