Breaking News

दिल दहलाने वाली घटना, 70 साल की वृद्धा से रेप के बाद हत्या

दिल दहलाने वाली घटना, 70 साल की वृद्धा से रेप के बाद हत्या

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

विदिशा जिले में 70 साल की एक वृद्धा के लोमहर्षक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में हुई वारदात में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। आरोपियों की संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। रेप करने के बाद महिला के गुप्तांग में डंडा फंसा कर और मुंह में मिट्टी भरकर आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्यारसपुर के लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित गांव में रहने वाली 70 वर्षीय महिला रात में अपने खेत में लगी फसल की रखवाली करने के लिए जाती थी। बुधवार की रात को भी वह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से खेत पर गई। इस बीच रात में अज्ञात बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला रोज सुबह खेत से लगभग साढ़े 6 बजे अपने घर आती थी, आज जब वह सात बजे तक नहीं पहुंची तो उनकी बहू सास को देखने के लिए खेत पर पहुंची, जहां पर सास मृत मिली।
 
मौत के बाद नग्न पड़ी थी महिला -
सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनकी पत्नी जब खेत पर आई तब महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। कपड़े खेत में फटे हुए बिखरे थे। गुप्तांग में डंडा फंसा हुआ था, जिसे उसकी पत्नी ने निकाला। वहीं मुंह पर मिट्टी भरी हुई थी। महिला ने खेत बटाई पर लिया था जिसमें उसने गेहूं की फसल बौ रखी थी। इसकी रखवाली के लिए वह हर रात को यहीं पर सोने के लिए आती थी। 

कोई टिप्पणी नहीं