Breaking News

संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र में आज हुआ भव्य मंगल प्रवेश

संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र में आज हुआ भव्य मंगल प्रवेश


एक वर्ष बाद फिर सिद्धोदय की धरती पर पड़े आचार्यश्री के चरण

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा/नेमावर - संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश आज प्रातः 8:00 बजे सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर में हुआ। सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र को एक वर्ष बाद पुनः आचार्य श्री विद्यासागर का सानिध्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री का ससंघ मंगल विहार इंदौर में संपन्न हुए चातुर्मास के बाद 16 नवंबर को  महालक्ष्मी नगर इंदौर से  बिहार नेमावर की ओर शुरू हुआ था।

जैन समाज हरदा के ट्रस्टी मुनिभक्त राजीव जैन पटवारी ने बताया कि आचार्य श्री 16 नवंबर को  महालक्ष्मी नगर इंदौर से  बिहार नेमावर की ओर शुरू हुआ था। आचार्यश्री डबल चौकी, चपड़ा, कन्नौद और खातेगांव (2 दिन रूककर) के रास्ते 11 दिन का बिहार कर 130 किमी की दूरी पूरी करके आज 27 नवंबर को सुबह प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र नर्मदा नदी के किनारे बने सिद्धोदय सिद्ध नेमावर में प्रवेश किया। आचार्य श्री की अगवानी करने के लिए सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर में आसपास के जैन समाज नेमावर, हरदा, खातेगांव, बानापुरा, अजनास, सतवास सहित विहार में चल रहे सामाजिक बंधु काफी संख्या में पहुंचे ओर आचार्य श्री की भव्य अगवानी का हिस्सा बने। 

आचार्य श्री विद्यासागर जी ने आचार्य भक्त के प्रश्चात अल्प प्रवचन में नेमावर जैन समाज ओर समीपस्थ क्षेत्र की जैन समाज के पुण्य का फल बताते हुए कहा कि उनका चातुर्मास के पश्चात तीसरी बार नेमावर में आगमन हुआ है। आचार्य श्री ने फरवरी में नव निर्मित जिनालयों के पंचकल्याणक के लिए मुस्कुराते हुए कहा कि भक्तों की भक्ति में शक्ति होगी तो पंचकल्याणक भी संपन्न हो जायेगा। इस दौरान आचार्य श्री के विहार में साथ चल रहे गुरू आदर्श इंदौर सहित अन्य मुनिभक्तों का सम्मान सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र कमेटी द्वारा श्रीजी की फोटो, अंगवस्त्र ओर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

नेमावर कमेटी की ओर से आगवानी में कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर संजय मैक्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र काला, कोषाध्यक्ष महेन्द्र अजमेरा के साथ ही जिनेन्द्र काला, राजीव कटनेरा, पवन काला, ललित कासलीवाल, शरद अजमेरा, गजेन्द्र सेठी सहित अजीत अजमेरा, हेमंत अजमेरा, रविन्द्र रपरिया, संजय कटनेरा, संरगम कटनेरा, नीलेश अजमेरा, गौरव बाकलीवाल, राजीव जैन, आलोक बड़जात्या आदि जैन बंधु उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है नेमावर में नर्मदा नदी के किनारे एक लाल पत्थर का विशाल जिनालय और त्रिकाल चौबीस जिनालय का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अगले वर्ष फरवरी 2021 में  पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव नेमावर में होने की संभावना है। कुछ मुनि संघों के भी आने वाले दिनों में नेमावर पहुंचने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं