Breaking News

अनुकरणीय : पुत्र की विवाह वर्षगांठ पर नगरपालिका के अध्यक्ष ने अपने प्रतिष्ठान के कर्मचारियों का कराया बीमा

अनुकरणीय : पुत्र की विवाह वर्षगांठ पर नगरपालिका के अध्यक्ष ने अपने प्रतिष्ठान के कर्मचारियों का कराया बीमा


हरदा
- अपने सुखद पलों को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ अलग हट कर कार्य करते है। ऐसा ही कुछ हरदा नगरपालिका के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने भी किया। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पुत्र संकल्प ओर पुत्रवधु के विवाह वर्षगांठ के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अपने प्रतिष्ठान श्री विद्यासागर टीवीएस के सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा करवाया।

चर्चा करते हुए श्री जैन ने बताया कि उनके पुत्र संकल्प ओर पुत्रवधु की पहली विवाह वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने विचार किया कि कुछ अलग कार्य किया जाये ओर इसी के चलते उन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का दो लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करवाया। इस पहल पर शोरूम के कर्मचारियों ने श्री जैन का आभार व्यक्त करते हुए उनके पुत्र संकल्प को शुभाशीष ओर बधाइयां दी।

कोई टिप्पणी नहीं