Breaking News

नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संगठन को मिलेगा श्री जैन ने अनुभव का फायदा 


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : विकास पुरूष के नाम से विख्यात नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व व संगठनात्मक क्षमता के चलते भाजपा प्रदेश संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन की सक्रियता ओर संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। श्री जैन को प्रदेश संगठन में लिए जाने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। 

गौरतलब है कि हरदा जिले से कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, विधायक श्री संजय शाह पूर्व से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। नगरपालिका अध्यक्ष श्री जैन को प्रदेश कार्यसमिति में लिये जाने से संगठन को इसका लाभ मिलेगा। श्री जैन हरदा नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले में विकास पुरूष के नाम से विख्यात है। श्री जैन के नेतृत्व में हरदा जिले में भाजपा मजबूत रही है।

श्री जैन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने पर उनके इष्ट मित्रों, नगरजनों, समाजजनों ओर कार्यकर्ताओं ने बधाइयां देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री व्ही. डी. शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुकेश पालीवाल, लोकेश मराठा, दीपक नेमा, धर्मेश पटेल, दिलावर खान, लक्ष्मण पटेल, दीपक सोनी, उमेश चोलकर, बबलिन शर्मा, ओम मोरछले, सचिन सिंघई, राहुल गुर्जर, विवेक बादर, पपू शर्मा, संजय लोकवाणी, राजेन्द्र मौर्य, जितेंद्र खनूजा, कुँवर सानिया आदि है।

कोई टिप्पणी नहीं