Breaking News

बैरागढ़ में मिली महिला की लाश पर पुलिस ने किया खुलासा

बैरागढ़ में मिली महिला की लाश पर पुलिस ने किया खुलासा

चरित्र शंका के चलते पति ने दोस्त के संग मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर की हत्या

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। जिले के सिविल लाईन पुलिस थाना हरदा क्षेत्र के श्री गुप्तेेेश्वर मंदिर में लगे खेत अजनाल नदी किनारे (नरेन्द्र सैनी) केे खेत में एक 35 वर्ष की महिला की नग्न अवस्था में बीच खेत में लाश पाई गई व लाश के आम पास शराब पीने के साक्ष्य तथा दुष्कर्म संबंधी साक्ष्य प्राप्त हुए। ग्राम सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल व अति पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान. टीआई सिविल लाईन राजेश साहू महिला थाना हरदा गाजीवती पुषाम, एफएसएल टीम. डाग स्काड फिंगर प्रिन्ट युनिट सभी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। और इस संदर्भ में थाना सिविल लाईन में अपराध क्र 100/21 धारा 302, 376 भादवि का अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जघन्यता व गंभीरता तथा संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अति पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में व एसडीओपी हरदा श्रीमति हिमानी मिश्रा व एसडीओपी महिला मेल श्रीमति मोनम झरबडे के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम का टी आई. सिविल लाईन के नेतृत्व में मामले का पर्दाफाश करने हेतु गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में जुड़े हर पहलुओं पर बारिकी से अनुसंधान किया गया। साथ ही मृतक महिला की पहचान निर्धारित की गई। महिला की पहचान कूकडापानी थाना मिगली निवासी कोरकू जनजाति की महिला के रूप में हुई।

पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुँची- गठित पुलिस टीम द्वारा मृतक महिला के मूल

निवास स्थान ग्राम कूकडापानी सिराली क्षेत्र कार्य करने के स्थान कडोला उबारी फाईल वार्ड वंशल पेट्रोल पम्प के बगल में स्थित खेत की टापरी व लाश मिलने के स्थान पर बारिकी से साक्ष्य एकत्रति किए साक्ष्य के दौरान यह बात पता चली कि उक्त महिला विगत 15 वर्षों से अपने मूल पति को छोड़ कर तथाकथित पति सुभाष उर्फ मदन बलाई निवासी चारूवा के साथ रह रही थी। और विगत आठ माह से वंशल पेट्रोल पम्प खंडवा रोड पर स्थित खेत में फसल की सुरक्षा हेतु तथाकथित पति सुभाष उर्फ मदन व एक अन्य चौकीदार कमल प्रजापति निवासी सुन्दर पानी के साथ रह रही थी व फसल की चौकीदारी कर रही थी। तीनों लोग एक टापरी में रह रहे थे। और शराब पीने के आदि थे और इसी दौरान अन्य व्यक्तियों की टापरी में आबाजाही को लेकर मदन उर्फ सुभाष बलाई महिला के चरित्र पर शक करने लगा था। और शंका के तहत वह महिला को मारपीट भी करता था।

आरोपियों की रणनिती मदन उर्फ सुभाष बलाई ने अपने अन्य साथी चौकीदार कमल प्रजापति के साथ मिलकर चरित्र शंका में महिला की हत्या करने की योजना बनाई और मुताबिक योजना दिनांक 21-08-2021 को रात नौ से दस बजे के बीच दोनों के द्वारा महिला को शराब पिलाई गई और हत्या करने के स्थान अजनाल नदी के किनारे ग्राम ढाईझिरी थाना रहटगांव इलाज करने का बहाना बनाकर लाया और उसके साथ हाथ थप्पड से मारपीट की व दुष्कर्म भी किया इसी आधार पर पुलिस टीम द्वारा सदन उर्फ सुभाष बलाई व कमल प्रजापति से बारिकी से पूछताछ की गई। जिन्होंने चरित्र शंका में हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपियों के नाम -

1. सुभाष उर्फ मदन सावनेर पिता चम्पालाल जाति बलाई उम्र हाल निवास स्थान बंशल पेट्रोल पम्प के बगल की टापरी हरदा 10 साल नि. चारुवा

2. कमल प्रजापति पिता सुखदेव प्रजापति उम्र 56 माल नि सुन्दरपनी हाल निवास हरदा, स्थान वंशल पेट्रोल पम्प के बगल की टापरी हरदा।

पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग -

टी.आई. सिविल लाईन राजेश साहू, टीआई महिला थाना हरदा निरी, गाजीवती पुषाम, उनि तरूण चौहान, उनि किशन उइके, उनि ए. आर. मामोरिया उनि, माया सरलाम उनि मेघा गोहिया, सउनि हेरम्ब पांडे, सउनि रामभोग शर्मा, प्र. आर. 26 ब्रजेश साहू, प्र. आर मुरारी दुबे. प्र. आर. 56 माया नागले. प्र. आर. 140 रेखा भलावी. आर. देवेन्द्र रघुवंशी. आर. मनीष ठाकुर, आर. 210 मनीष पठारिया, आर सत्येन्द्र चौहान आर ब्रजेश चौधरी, आर हरिओम मरकाम, आर विजय परते, आर. प्रदीप मालबीय, म आर 287 कायनात खान आर राहुल रघुवंशी, आर. चा. रोबिन आर चा 320 योगेश डाग मास्टर, रितेश साईबर सेल आर मयंक, आर कमलेश, आर. मनोज व थाना सिविल लाईन तथा महिला थाना के समस्त स्टाफ द्वारा उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर आरोपी गणों को पकड़ा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं