Breaking News

मंत्री का विवादित बयान, सवर्ण महिलाओं को खींचकर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता...

मंत्री के बिगड़े बोल : सवर्ण महिलाओं को खींचकर बाहर निकालो, तभी आएगी समानता दिया विवादित बयान...

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : शिवराज सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बिगड़े बोल को लेकर फिर विवादों में हैं। मंत्री बिसाहू ने अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा में 'सर्वजन सुखाय' सामाजिक संस्था के 'नारी रत्न' सम्मान समारोह में सवर्ण महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं, उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं, तभी समानता आएगी।'

मंत्री बिसाहूलाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि 'समाज में समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लीपती हैं, अन्य काम करती हैं। ये सब बड़े घर की महिलाएं भी करें तभी सभी समानता आएगी। हम यह केवल भाषण में बोले ही नहीं बल्कि अपने घर में भी अमल करें, घर की महिलाओं को आगे बढ़ने दें।' 

कोई टिप्पणी नहीं