Breaking News

अटलजी की स्मृति में महिला मोर्चा जनप्रतिनिधि महिलाओं को ‘‘अटल अवार्ड’’ से करेगा सम्मानित

अटलजी की स्मृति में महिला मोर्चा जनप्रतिनिधि महिलाओं को ‘‘अटल अवार्ड’’ से करेगा सम्मानित


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में ग्वालियर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों को अटल अवार्ड से सम्मान करेगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने दी। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर महिला मोर्चा प्रदेश भर में सेवा कार्य का आयोजन कर उनका पुण्य स्मरण करेगी।

योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने वाली जनप्रतिनिधि बहनें होगी सम्मानित

श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी ने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। महिला मोर्चा अटलजी की स्मृति में उनकी जन्मभूमि ग्वालियर में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ‘‘सुशासन-अटल अवार्ड’’ आयोजित करेंगी। जिसमें कृषि, वित्त एवं वाणिज्य, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण सहित अधोसंरचना विकास को लेकर जननी एक्सप्रेस योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और पोषण आहार कार्यक्रम सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जनप्रतिनिधि बहनों को अटल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को अपने क्षेत्र में साकार करने वाली बहनें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित होगी। 

उ.प्र. में बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार में जुटेगा महिला मोर्चा 

श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा सरकार को उत्तरप्रदेश की जनता का अपार जनसमर्थन है। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में मध्यप्रदेश से महिला मोर्चा की बहनें भी चुनाव प्रचार में जुटेंगी। चुनाव प्रचार के लिए महिला मोर्चा के 10-10 समूह बनाए जायेंगे। यह समूह अलग अलग चरणों के चुनाव में उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक केन्द्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को लेकर चुनाव प्रचार करेंगे। 21 दिसंबर से मध्यप्रदेश महिला मोर्चा उत्तरप्रदेश चुनाव में जुटेगा।

कोई टिप्पणी नहीं