Breaking News

5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं

5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं

कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक होकर पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस आज 27 फरवरी रविवार को जन्म से लेकर 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। 


उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का मात्र एक चरण आज 27 फरवरी से 2 मार्च तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिवस 27 फरवरी रविवार को पल्स पोलियो बूथ पर ही बैठकर दल द्वारा दवा पिलाई जावेगी। अभियान के दूसरे दिन 28 फरवरी एवं 2 मार्च  को घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य किया जावेगा। आगामी 1 मार्च को महा शिवरात्री पर्व का शासकीय अवकाश होने के कारण पल्स पोलियो अभियान अंर्तगत 1 मार्च को घर-घर जाने वाली गतिविधि 2 मार्च 2022 को आयोजित की जावेगी, जिसमे 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं