Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्धा आश्रम में मनाया भुआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल ने

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्धा आश्रम में मनाया भुआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल ने

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा : भुआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल हरदा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्धा आश्रम में मनाया गया। डॉ स्मिता मोरछले ने बताया कि महिला मंडल द्वारा वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों के साथ कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सभी वृद्धजनों के कुशल क्षेम की जानकारी ली गई और उनके स्वास्थ्य के संबंध में सभी से व्यक्तिगत वार्तालाप किया गया वृद्ध महिलाओं को महिला मंडल की ओर से साड़ियां भेंट कर सम्मान किया गया।


महिला दिवस के आयोजन के संबंध में अध्यक्ष सुलेखा भायरे द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर सभी वृद्ध जनों को स्वल्पाहार भी कराया गया। आश्रम की वृद्ध महिलाओं ने यह आयोजन उनके बीच मनाने पर काफी खुशी व्यक्त करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया और इस खुशी से उनकी आंखें नम हुई इस अवसर पर महिला मंडल की राजकुमारी मुकाती,सरला बांके, लाजवंती पाटील, त्रिवेणी छपरे, सुनीता चाचरे,  शांति भायरे,अर्चना इंगले, अनीता आँजने, रीमा मोरछले, रजनी चौधरी, जमुना टाले, निर्मला दोगने,निहारिका छलोत्रे, सरोज बांके,सोनम पाटिल, दुलारी बाई पाटिल, उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं