Breaking News

सशक्त भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका - नरेंद्र मोदी

सशक्त भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका - नरेंद्र मोदी

 BJP कार्यकर्ताओं को किया आनलाईन संबोधित श्री मोदी ने, भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कार्यकर्ता आधारित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय हरदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के नेतृत्व में मातृ शक्ति के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऑनलाइन के माध्यम से उनके संबोधन को सुना। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ना सिर्फ स्वयं के संगठन के लिए कार्य करता है, बल्कि एक एक कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए सेवा ही संकल्प के माध्यम से लगातार कार्य करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करते हुए उसे मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि और इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना काल मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए सेवा कार्यों के माध्यम से गरीब मजदूरों की चाहे भोजन व्यवस्था रही हो चाहे उन को सकुशल घर पहुंचाने का कार्य रहा हो या फिर उन तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था सभी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जनता के बीच में भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक अमिट छाप है। जिससे आमजन प्रभावित रहता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में हुए 4 राज्यों के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय मिली है और देश के सबसे बड़े सूबे में देश के इतिहास में पहली बार कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कहते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी को परिवारवाद से दूर रखते हुए सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी एवं मजबूत पार्टी के रूप में हमेशा तैयार रखते हुए देश की प्रगति में अपना अमूल योगदान देना है। भाजपा कार्यालय में मुंह मीठा करा कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ रैली निकाली गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं स्थापना दिवस मनाया ।

यह कार्यक्रम हरदा जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित किया गया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र जैन, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, वरिष्ठ नेता डॉक्टर श्रीरंग मजूमदार, अशोक जैन ,मनोहर लाल शर्मा, राजेश वर्मा ,मनिल शर्मा ,राजू कॉमेडीआ मनसुख लोहाना, बलराम काले, अनीता अग्रवाल, राजेश गोदारा, कन्हैया लाल कुशवाहा, विनोद गुर्जर , विजय जेवल्या , अजय शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं