Breaking News

किसान अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराएं, आधार से लिंक नहीं होने पर नहीं मिलेगा कृषि उपज का पैसा

किसान अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराएं, आधार से लिंक नहीं होने पर नहीं मिलेगा कृषि उपज का पैसा


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 अंतर्गत किसानों से उपार्जित किये गये गेहूॅ एवं चना की राशि का भुगतान संबंधित कृषक के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी के.एस. पेन्ड्रो ने बताया कि ऐसे किसान जिनके आधार नंबर बैंक खाता से लिंक नहीं है, की जानकारी संबंधित उपार्जन केन्द्र द्वारा उनके सूचना पटल पर प्रदर्शित कराई जा रही है। किसान अपना आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होने की जानकारी बेवसाइट https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper से प्राप्त कर सकते है। आधार लिंक न होने अथवा इनएक्टिव होने की स्थिति में संबंधित कृषक बंधु अपनी बैंक शाखा में उपस्थिति होकर अपना खाता जनधन खाता को छोड़कर बैंक में एन.पी.सी.आई. पोर्टल पर लिंक करावें, ताकि समय पर भुगतान किया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं