Breaking News

नगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ व्यारियों के संगठन कैट की आजादी के अमृत महोत्सव पर बाइक रैली कल निकलेगी

नगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ व्यारियों के संगठन कैट की आजादी के अमृत महोत्सव पर बाइक रैली कल निकलेगी


लोकमतचक्र.कॉम

हरदा : आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ को देशभर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं और इसी कड़ी में 13 से 15 अगस्त 2022 के मध्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  के द्वारा घर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा हैं। इस अभियान को ध्यान में रखकर सम्पूर्ण देश में व्यापारियों की शीर्ष संस्था कैट के द्वारा घर घर तिरंगा के साथ दुकान दुकान तिरंगा का आव्हान भी किया गया हैं। अभियान को सार्थक बनाने के लिए,शहर के निवासियों एवम व्यापारीयो में देश प्रेम की अलख जागने के लिए हरदा व्यापारी संघ के तत्वावधान में शनिवार 13 अगस्त शाम 4 बजे से बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है।


उक्त बाईक रैली नार्मदीय धर्मशाला से प्रारंभ होकर घन्टाघर-अग्रसेन चौराह-परशुराम चौक-काली मंदिर-नेहरू स्टेडियम-गुर्जर बोर्डिंग-अम्बेडकर चौक-नारायण टॉकीज से होती हुई रेल्वे स्टेशन पर स्थिति विशाल तिरंगे के समक्ष समाप्त होगी। रैली में व्यापारियों के साथ वैश्य समाज,माहेश्वरी समाज,अग्रवाल समाज,जैन समाज,सिंधी समाज,गुजराती समाज,लायंस क्लब एवम अन्य सभी धार्मिक,सामाजिक,सांस्कृतिक संस्थाओ के महिला,पुरूष,युवा शामिल होंगे। कैट जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने सभी संस्थाओं और समस्त व्यापारी संघ के सदस्यों से अनुरोध किया है कि देश के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और कार्यक्रम को सफल बनाये।

कोई टिप्पणी नहीं