Breaking News

आज 29 अप्रैल को राजधानी भोपाल में होगा कर्मचारियों का विशाल धरना

आज 29 अप्रैल को राजधानी भोपाल में होगा कर्मचारियों का विशाल धरना


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष एमपी द्विवेदी,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष अतुल मिश्रा,मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ अध्यक्ष साबिर खान,मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एल एन कैलासिया के आव्हान पर कल 29 अप्रैल को 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों का नीलम पार्क भोपाल में विशाल धरना होगा ।

उक्त आशय की जानकारी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। 17 सूत्री मांगों में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय दर एवं केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता /सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत पिछले कई सालों के एरियर का बकाया देने, सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता,वाहन एवं अन्य भत्ते प्रदाय करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम कार्यालय सहायक करने,पेंशनरों को पेंशन राहत प्रदान करने में धारा 49 समाप्त करने,कर्मचारियों की पदोन्नति समय मान वेतनमान,पुरानी पेंशन बहाली,कर्मचारियों की वेतन विसंगति टैक्सी प्रथा बंद कर वाहन चालकों की भर्ती करने,आउट सोर्स प्रथा बंद करने,पेंशन हेतु 25 साल की सेवा पूरी पेंशन हेतु गणना में लेने,संविदा एवं स्थाई कर्मियों को नियमित नियुक्ति/नियमित वेतनमान देने,सीपीसीटी का बंधन खत्म करने का मांग पत्र सौंपा जाएगा।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एस एस रजक,लिपिक संघ कार्यकारी अध्यक्ष विजय रघुवंशी महमूद खान जिलाध्यक्ष संजय दुबे तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के भोपाल जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर,प्रदेश के कोषाध्यक्ष एस एल पंजवानी उपाध्यक्ष कैलाश सक्सेना,प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी वाहन चालक संघ के मोहम्मद रियाज खान मेहरबान खान वसी खान चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव भोपाल जिलाध्यक्ष राम कुंडल सेन आदि नेताओं ने कल के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील कर्मचारियों से की है।

कोई टिप्पणी नहीं